सकरी के शिव देव सिंह होंगे अनुराग ठाकुर के निजी सचिव, इलाके में खुशी का माहौल, सोशल मीडिया में लगा बधाइयों का तांता

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा क्षेत्र, विकासखंड नगरोटा सूरियां की पंचायत सकरी से पूर्व एचएएस अधिकारी शिवदेव सिंह केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। मंगलवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यालय में उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

शिवदेव सिंह इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बनकर तैयार हो रहे धोला सिद्ध प्रोजेक्ट में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे थे। पूर्व एचएएस अधिकारी शिव देव सिंह हिमाचल प्रशासनिक सेवा में बतौर उप मंडल अधिकारी सुजानपुर का कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे पहले सुजानपुर हमीरपुर टोनी देवी में बतोर तहसीलदार भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कांगड़ा जिला से संबंधित शिवदेव सिंह मेहनती ईमानदार एवम मिलनसार अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने धौलासिद्ध प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में अपना अहम योगदान दिया है। जब वह हिमाचल प्रशासनिक सेवा में थे तो लोगों के कार्यों को प्राथमिकता पर करवाना, उन्हें उनका हक दिलवाना, कमजोर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए हमेशा काम करते रहे हैं।

बेहतरीन कार्य प्रणाली कुशल प्रबंधन के दम पर अब वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उधर इस विषय पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवदेव सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मंगलवार को उन्होंने बतौर अतिरिक्त निजी सचिव केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यभार संभाल लिया है।

जैसे ही यह खबर स्थानीय निवासियों को पता चल उसी समय सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता शुरू हो गया साथ ही गांव वासियों से कश्मीर सिंह ,हिमाल सिंह, मेघ सिंह रूमाल सिंह बुद्धि सिंह ,गुरबचन सिंह, सतपाल शर्मा, सुरेश राणा, राजिंदर सिंह ,गुलशन आदि गांव वासियों ने अपनी खुशी जाहिर करके बधाइयां दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...