संस्थान फिर खोलने को CM को भेजेंगे चिट्ठी; जयराम बोले, सदन में गूंजेगा डिनोटिफिकेशन का मुद्दा

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में बंद किए गए संस्थानों का मुद्दा इस बार विधानसभा के शीत सत्र में खूब गरमाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस को बाहर घेर रही भाजपा ने अब सदन के अंदर भी इसे लेकर रणनीति बना ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी से धर्मशाला जाते हुए दं्रग में लोगों को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी।

वह सब विधायकों को कहेंगे कि वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में संस्थान बंद करने का विरोध लिखित रूप से जताएं और उनसे फिर बंद कार्यालय को खोलने की मांग करें।

इससे पहले दं्रग पहुंचने पर भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर व सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का दं्रग में जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जनहित में और जनप्रतिनिधियों की मांग पर यह संस्थान खोले थे और सरकार ने इन्हें अब बिना किसी मतलब के बंद कर दिया। अब वे मुख्यमंत्री से जबाब मांगेेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...