संयम रखें भाजपा, OPS सहित 10 गारंटी लागू करेगी कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला, 23 दिसंबर – नितिश पठानियां

कोविड से उभरने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 दिसंबर को शिमला लौटने वाले हैं। 28 दिसंबर को एनपीएस कर्मचारियों से मुलाकात कर ओपीएस बहाली को लेकर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा को संयम रखने की सलाह दी है। कहा है कि कांग्रेस ने ओपीएस सहित जो 10 गारंटी दी है। उन्हें लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में जनता को उन्हें वादे पूरे करने के लिए कुछ दिन देने चाहिए। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नरेश चौहान ने सरकार की ओर से डिनोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों को लेकर कहा कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के चुनावी फायदा लेने के लिए कई घोषणाएं की।

कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेताया था, लेकिन उन्होंने चुनावी फायदा लेने के लिए वित्त विभाग की मनाही के बावजूद 3 महीने में 900 संस्थानो को खोला गया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घोषणाएं सरकार रिव्यु करेंगी जहाँ जनता की मांग व आवश्यकता होगी वहां ये कार्यालय फिर से खोले जाएंगे।

नरेश चौहान ने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएगा और उसके बाद शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा।

नरेश चौहान ने कहा कि कोविड को लेकर सरकार अलर्ट है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए जो भी पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं। उन्हें मेहमान के तौर पर ट्रीट किया जाए।

इसके अलावा कोविड के नियमों की पालना करने की भी पर्यटकों से अपील की गई है। भीड़ में मास्क पहनने की सलाह भी दी गयी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...