संदिग्ध अवस्था में घूम रहा 39 वर्षीय व्यक्ति 1.061 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, 27 जुलाई – 

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल सेल (SNCC) ने कुमारसेन तहसील के नारकंडा में चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कुमारसेन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके कब्जे से 1.061 किलोग्राम चरस पकड़ी गई है। शातिर बड़ी चालकी से चरस को ले जा रहा था, लेकिन पहले से मुस्तेद नारकोटिक्स सेल के हत्थे चढ़ गया।

दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थो का कारोबार करता है।मंगलवार शाम सात बजे नारकोटिक्स कंट्रोल सेल की टीम ने नारकंडा में दबिश दी और संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान एक किलो से अधिक चरस की खेप बरामद की। आरोपी की पहचान कुमारसेन के दमाड़ी गांव निवासी राजेश (39) के रूप में हुई है।

राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल सेल (SNCC ) के डीएसपी दिनेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित को कुमारसेन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके विरुद्ध कुमारसेन थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...