श्री मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्य होंगे पुरे

--Advertisement--

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, यात्रा के शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के  बाढ़ नियंत्रण कार्यों  किया जाए पूर्ण 

चंबा/भरमौर 9 अगस्त – भूषण गुरुंग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा कर  विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने इस दौरान श्री मणिमहेश यात्रा  के प्रबंधों को लेकर उप मंडलीय प्रशासन भरमौर द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी प्राप्त की  और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।

उपायुक्त ने इस दौरान  भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क मार्ग पर  प्रंघाला नाला   में भूस्खलन  की प्रभावी रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया ।

साथ में प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्यों , नाले के  तटीकरण (चैनेलाइजेशन) से संबंधित कार्यों को लेकर अपूर्व देवगन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भरमौर को श्री मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से पहले  पूर्ण करने के निर्देश भी दिए ।

ये रहे उपस्थित

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...