बिलासपुर, 30 अक्तूबर – सुभाष चंदेल
श्री नयना देवी में रविवार को चोरों ने डाकघर में सेंध लगाकर 3 लाख पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता सोमवार को उस समय लगा, जब सुबह कर्मचारी डाक घर में ड्यूटी पर आए कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी पोस्ट मास्टर रछपाल को दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।
पुलिस प्रभारी दिलीप सिंह अपने दलबल के साथ डाकघर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों के सामने शटर खुलवाया तो पाया कि नकदी रखने के लिए सन्दूक चेस्ट था, जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे और उसमें रखा कैश गायब था।
डाकघर प्रभारी रछपाल के बोल
डाकघर प्रभारी रछपाल ने बताया कि चेस्ट में रखे लगभग 3 लाख रूपए चोर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

