श्री चामुंडा मंदिर में लंगर की रोटियां अब बनेंगी मशीन से, पंजाब के दानी सज्जन ने की भेंट

--Advertisement--

Image

अब श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के लंगर में आटोमेटिक मशीन से रोटियां बनेंगी। इसके लिए पंजाब (लुधियाना) के एक दानी सज्जन ने लंगर भवन में आटोमेटिक मशीन स्थापित कर दी है। इससे अब आटे का नुक़सान भी नहीं होगा।

व्यूरो, रिपोर्ट

अब श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के लंगर में आटोमेटिक मशीन से रोटियां बनेंगी। इसके लिए पंजाब (लुधियाना) के एक दानी सज्जन ने लंगर भवन में आटोमेटिक मशीन स्थापित कर दी है। इससे अब न तो आटे का नुक़सान होगा और आटा गूंथने ओर रोटियां बेलने का झंझट भी नहीं रहेगा। जरूरत के हिसाब से आटा डालकर रोटियां बन सकती हैं।

हालांकि अभी तक मंदिर प्रशासन द्वारा संचालित लंगर बंद है, लेकिन आने वाले समय में जब भी मंदिर का लंगर चालू होता है तो इस आटोमेटिक मशीन से घंटों का काम मिनटों में होकर श्रद्धालुओं को रोटियां परोसी जा सकती हैं ओर लेबर भी बचेगी। यहां बता दें इससे पहले लंगर में हाथ से आटा गूंथ कर रोटियां पकाई जाती थी। जिससे समय भी ज्यादा लगता था और आटा भी वेस्ट हो जाता था। अब इससे काफी राहत मिलेगी।

पंजाब के दानी सज्जन ने दान की है ऑटोमेटिक मशीन

मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि पंजाब के दानी सज्जन ने रोटियां पकाने की ऑटोमेटिक मशीन गुप्त दान कर मंदिर को भेंट की है। इसका लाभ लंगर में रोटियां बनाने के लिए मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...