श्रीनगर गए बिलासपुर के चालक पर पत्थरबाजों ने किया हमला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

श्रीनगर में ग्रिप का सामान छोड़कर वापिस लौट रहे 2 पिकअप चालकों के ऊपर पत्थरबाजों ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया है।इनमें से पंजाब के 1 गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जहां श्रीनगर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है तो वहीं स्वारघाट के पिकअप चालक को बड़ी मुश्किल से जान हथेली पर रखकर भागना पड़ा है।

ग्रिप ने हिमाचल के स्वारघाट तथा पंजाब के सरहिंद की पिकअप गाड़ी को कुपवाड़ा में अपना सामान छोड़ने के लिए किराए पर किया हुआ था। जब दोनों पिकअप चालक सामान छोड़कर वापिस लौट रहे थे तो सोपोर के पास पहुंचने पर अचानक पत्थरबाजों ने छुपकर उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए|

जिससे जहां पंजाब का पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो स्वारघाट के पिकअप चालक को मामूली चोटें ही पहुंची। आर्मी द्वारा पंजाब के घायल पिकअप चालक को श्रीनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप चालकों ने सरकार से मांग की है घाटी में सामान लेकर आने- जाने के दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...