शॉट सर्किट के चलते आगजनी की भेंट चढ़ा मजदूर व्यक्ति का मकान, जलकर राख

--Advertisement--

आधी रात को उठी लपटों ने राख के ढेर में बदल दिया मकान, कंपकंपाती ठंड में बेघर हुआ परिवार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

प्रदेश के जिला सिरमौर के दूरदराज  क्षेत्र के पुलिस थाना शिलाई के अधीन ग्राम पंचायत पनोग के सिधोटी में एक व्यक्ति का मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।

जानकारी के अनुसार रमेश चंद सपुत्र नेंन सिंह के मकान में रात करीब 1 बजे शॉट सर्किट से आग लग गई, जिसके चलते मकान आग की भेंट चढ़ गया व साथ मे बस्ती राम सपुत्र धन्गू राम का मकान भी आग की लपेटे में आ गया। आग लगने से मकान में रखी रोजमर्रा की सारी सामग्री जल गई है।

पुष्टि करते हुए एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम व पटवारी पनोग तथा प्रशासन आगामी कार्रवाई कर रहे है। दोनों को फोरी राहत प्रदान कर दी गई है। रमेश कुमार को आठ हजार व बस्ती राम को चार हजार रुपए की राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...