शिव खोड़ी से आ रही बस पर आतंकी हमला, खाई में वाहन गिरने से 10 की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट – हिमखबर डेस्क

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शिव खोड़ी से लौट रही बस को निशाना बनाया है। इस बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आतंकियों ने इस बस पर 40 से 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बस ड्राइवर के भी लगी। बस ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस गहरी खाई में गिर गई।

शिव खोड़ी से वापस लौट रही बस को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया। बस शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद वापस कटरा की तरफ लौट रही थी। हादसा पौनी और रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के निकट पेश आया है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस दुर्घटना स्थल पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। डीसी रियासी ने दुर्घटना में दस लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, 33 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, यात्री स्थानीय नहीं बताए जा रहे हैं। हालांकि, आतंकी गतिविधि के चलते शिव खोड़ी तीर्थ स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

वहीं, रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान चलाने के लिए सेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा के बोल

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर गोलीबारी की। गोलीबारी के कारण बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई। घटना में 33 लोग घायल हो गए। बचाव अभियान पूरा हो गया है। यात्रियों की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोड़ी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह के बोल

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और डीजीपी, जम्मू-कश्मीर से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...