
भाम्बला- नरेश कुमार
जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री द्वारा आज किए गए जलापूर्ति परियोजनाओं के शिलान्यासों का कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के निचले क्षेत्रों के सात जिलों में 1,688 करोड़ रुपये की बाह्य वित्तपोषित बागवानी शिवा परियोजना क्रियान्वित की जा रही है।
