शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आजकल महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है। छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

बीते दिनों प्रदेश भर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम लगी रही साथ ही हर शिव मंदिर में जय भोले शंकर का गुणगान शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे सुनने को मिले।

इसी उपलक्ष्य में शाहपुर विधानसभा के तहत पढ़ती पंचायत गांव ठम्बा में भी शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

शिव मंदिर ठम्बा कुआं में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की गई। ठम्बा में तीन दिन तक चले इस महा पर्व पर आज हवन पूजन के साथ महाशिवरात्रि का समापन किया गया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किया। पूजा अर्चना की विधि पंडित आचार्य अनीश कुमार द्वारा करवाईं गई।

इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। स्वादिष्ट भंडारा दुरगेला के प्रसिद्ध पंडित आशीश शर्मा रोहित गौरब द्वारा बनाया गया। जिसका शिव भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।

ये रहे उपस्थित

केसरी सोसायटी के संस्थापक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव (सुनील सिंह पठानियां), कार्यकर्ता, प्रगति महिला मंडल के सदस्य, स्थानीय जनता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...