शिलान्यास से आगे नहीं बड़ा पशु औषधालय भलाड़ भवन का काम

--Advertisement--

Image

21 साल पहले भवन की रखी थी नींव, जर्जर जंजघर में जान-जोखिम में डाल कर सेवाएं दे रहे कर्मी

ज्वाली/भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भलाड़ में करीबन 21 साल पहले खुला पशु औषधालय आज भी जंजघर में चल रहा है तथा खस्ताहालत जंजघर में सरकारी कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर अपना दायित्व निभा रहे हैं। आजतक पशु औषधालय भलाड़ को अपना आलीशान भवन नसीब नहीं हो पाया है।

इसके भवन निर्माण के लिए भलाड़ के दानी सज्जन कांशी राम द्वारा वर्ष 2001 में करीबन एक कनाल 3 मरले जमीन दान की गई थी तथा उनकी आंखें भवन को देखने के लिए तरसती रहीं लेकिन भवन नहीं बन पाया। आखिरकार उनकी मृत्यु हो गई।

अब उनके परिजन भी भवन बनने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन भवन निर्माण का अभी तक कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। 26 अगस्त 2021 को जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने इसके भवन का शिलान्यास किया तथा कहा कि जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा परन्तु एक साल का समय बीत जाने के बाद भी इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।

गांववासियों ने कहा कि मौजूदा समय में जिस भवन में पशु औषधालय भलाड़ चल रहा हैए उसकी हालत जर्जर हो गई है। लेंटर से पलस्तर उखड़ चुका है तथा दीवारों में दरारें आ गई हैं। इस खस्ताहालत भवन के अंदर जाने से भी लोग कतराते हैं। बादलों की गर्जना के साथ ही भवन कांप उठता है।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासनों से ही काम चलाया गया। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तो लोगों को आस जगी है कि पशु औषधालय का भवन का निर्माणकार्य शुरू होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लोक निर्माण विभाग ज्वाली से मांग की है कि जल्द से जल्द पशु औषधालय भलाड़ के भवन का निर्माणकार्य शुरू किया जाए ताकि समाजसेवी की आत्मा को शांति मिल सके व पशु औषधालय को भवन नसीब हो जाए।

एक्सईएन जगतार सिंह के बोल

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने कहा कि इस भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए का बजट आ गया है तथा टेंडर भी हो गया है। जल्द ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...