शिमला हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट विस्तार के आसार, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा लेंगे मंत्री पद की शपथ

--Advertisement--

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू कैबिनेट में दो और मंत्रियों की एंट्री होने जा रही है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कांगड़ा से यादविंद्र गोमा सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे। आज शाम करीब 4:00 से 5:00 बजे के बीच राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

राजेश बिलासपुर से एकमात्र कांग्रेस के विधायक हैं। वह घुमारवीं विधानसभा से विधायक हैं। बीते एक साल से मंत्री पद का इंतजार बिलासपुर को था। देर रात ही यह फैसला हुआ है। धर्माणी बिलासपुर से शिमला के लिए निकल चुके हैं।

उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की सूचना से समर्थकों में खुशी की लहर है। मंगलवार सुबह घुमारवीं में राजेश धर्माणी के घर के बाहर  कार्यकर्ता और कांग्रेस के पदाधिकारी बधाई देने के लिए पहुंचे। घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने उनके नाम की पुष्टि की है।

वहीं, धर्माणी के अलावा एक और मंत्री भी शपथ लेंगे। कांगड़ा के जयसिंहपुर से विधायक यादविंद्र गोमा को भी मंत्री बनाया जाएगा।  कांगड़ा के दो विधायकों को शिमला बुलाया गया है। सारे मंत्री भी बुलाए हैं। कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की भी तैयारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक अनुसूचित जाति चेहरे को मंत्री बनाने की तैयारी है। फिलहाल, दो ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। राज भवन सचिवालय अभी किसी भी समारोह की जानकारी से इनकार कर रहा है।

कैबिनेट विस्तार में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा। राजेश धर्माणी जहां ब्राह्रमण समुदाय से हैं वहीं यादवेद्र गोमा अनुसूचित जाति से आते हैं। 15 विधानसभा सीटों वाले कांगड़ा जिला में वर्तमान में एक ही मंत्री है।

मंत्रिमंडल के अन्य दावेदारों में कांगड़ा जिला के धर्मशाला से सुधीर शर्मा, हमीरपुर जिला के सुजानपुर से राजेंद्र राणा का नाम भी रेस में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...