शिमला से दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, हेरोइन तस्करी से जुड़ा है मामला

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

प्रदेश की राजधानी शिमला में रात करीब ढाई बजे डीआरआई की दिल्ली की एक टीम ने छोटा शिमला स्थित एक होटल में दबिश दी। टीम ने यहां पहले से मौजूद दो अफगान नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को लेकर सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली रवाना हो गई।

यहां बता दें कि राजस्व आसूचना निदेशालय ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त की गई हेरोइन की खेप की जांच की जा रही है, उसी संबंध में यह दबिश दी गई ि गरफ्तार किए गए अफगान नागरिकों को सीधे तौर पर हेरोइन की बड़ी खेप को भारत पहुंचाने में अहम भूमिका मानी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि जानकारी के अनुसार डीआरआई ने करीब दस दिन पहले गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से कंटेनर में छुपाकर लाई जा रही तीन हजार किलो हेरोइन की बड़ी खेप को पकड़ा था। इस खेप की करीब नौ हजार करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर रही डीआरआई ने इस संबंध में पिछले तीन दिन में तीन लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

इन्हीं से हुई पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को शिमला में दो अफगान नागरिकों के छुपने की जानकारी मिली थी। दिल्ली की टीम ने छोटा शिमला पुलिस के कुछ कर्मियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिमला में हुई इस कार्रवाई की जानकारी बेहद कम लोगों को दी गई। पुलिस के आला अधिकारियों को भी पूरी कार्रवाई के बाद जानकारी दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...