शिमला में होटल के कमरे में लगी आग, जिंदा जला शख्स

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला की कच्ची घाटी में एक होटल के कमरे में आग लगने से महाराष्ट्र के 24 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई। होटल के कमरे में आग लगने से युवक जिंदा जल गया और उसके दो दोस्त बाल बाल बच गए। मृतक की पहचान सांगली जिले के कोरेगांव निवासी रितेश पुजाले के रूप में हुई है। हादसे के वक्त कमरे में मौजूद उनके दो साथी किसी तरह बच निकले।

शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रितेश अपने दोस्तों आशीष और अवधूत के साथ शिमला घूमने आया था। उन्होंने कच्ची घाटी के राम बा एड होटल में कमरा बुक किया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब तीनों सो रहे थे, तभी कमरे में अचानक आग लग गई। आशीष और अवधूत किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन रितेश बाहर नहीं निकल पाया और आग की चपेट में आ गया।

होटल प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। इसके बाद पुलिस ने कमरे से रितेश का जला हुआ शव बरामद किया। आशीष की शिकायत पर बालूगंज थाने में होटल मालिक मनोज शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी संजीव गांधी के बोल

एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आशीष नामक शख्स ने जो महाराष्ट्र का रहने वाला है, बालूगंज थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। रितेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...