शिमला में पंजाब रोडवेज बस ने कांगड़ा के युवक को मारी टक्कर, मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 दिसंबर – नितिश पठानियां

राजधानी में पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम बालूगंज थाना अंतर्गत टूटीकण्डी शिव मंदिर के समीप पेश आया।

मृतक की पहचान पंकज बैंस निवासी धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। बालूगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिमला के बैम्लोई निवासी विकास कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि गत शाम वह अपनी पिकअप से घर लौट रहा था, तब टूटीकण्डी शिव मंदिर के पास पीआरटीसी बस (PB 02EG -2396) ने राहगीर को टक्कर मारी। हादसे की वजह बस की ओवरस्पीडिंग बताई जा रही है। जानकारी अनुसार सड़क पार करते समय राहगीर हादसे का शिकार हुआ।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि हादसे में बुरी तरह घायल राहगीर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपित बस चालक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा 279 व 304 ए में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...