शिमला में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला, 08 सितंबर – नितिश पठानियां

अप्पर शिमला में बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मरों को चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चुराए गए ट्रांसफार्मरों को भी बरामद कर लिया है।

जुब्बल थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए आरोपी पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी हैं। आरोपी पिछले तीन सालों से गिरोह बनाकर ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों ने रोहड़ू, ठियोग और जुब्बल-कोटखाई में 10 जगह ट्रांसफार्मरों को चुराया था। इन्हें पकड़ने के लिए जुब्बल पुलिस ने जाल बिछाया और शुक्रवार को इन्हें दबोच लिया गया।
आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय मेहराजादीन, यशर हुसैन (27), फिरदोस अहमद (21) और शकील अहमद के तौर पर हुई है। आरोपी पहली बार पकड़ में आए हैं।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से चुराए गए ट्रांसफार्मरों को बरामद कर लिया गया। संगठित तरीके से गिरोह को ऑपरेट किया जा रहा था।

आरोपी वर्ष 2020 से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। शिमला जिला के उपरी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों को चुराने की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

गिरोह में शामिल कुछ और सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जुब्बल के थाना प्रभारी की टीम ने गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...