शिक्षक बना भक्षक: ट्यूशन सेंटर में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रशिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप; केस दर्ज

--Advertisement--

मंडी जिले में एक ट्यूशन सेंटर में दो छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मंडी – अजय सूर्या

मंडी के एक ट्यूशन सेंटर में नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ का संगीन मामला सामने आया है। ट्यूशन के बहाने शिक्षक पर छात्राओं के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के आरोप लगे हैं। पहले एक छात्रा और उसके कुछ समय बाद दूसरी छात्रा के साथ भी ऐसी ही हरकत करने की बात कही है।

दूसरी छात्रा के साथ जब ऐसा तो उसने हिम्मत कर अभिभावकों को सारी बात सुनाई, जिसके बाद अध्यापक की घिनौनी हरकत का शिकार बनी पहली छात्रा ने भी सामने आकर अपना दर्द बताया। दोनों नाबालिग छात्राओं ने बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग के दौरान उनके साथ हुई सारी हरकत का दर्द बयां किया है, जिसमें बाल समिति की रिपोर्ट भी चौंकाने वाली है।

इस मामले में आरोपी ट्यूटर के खिलाफ पुलिस ने अब दो मामले दर्ज किए हैं। आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में पोक्सो एक्ट सहित दो अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्यूशन सेंटर के ट्यूटर पर यह आरोप लगे हैं।

इसमें एक नाबालिग छात्रा के साथ दिसंबर और उसके बाद दूसरी छात्रा के साथ कुछ दिन पहले छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि डरी सहमी इस बालिका ने पहले इसे गलती से हुआ स्पर्श मान कर अनदेखा किया, मगर जब ट्यूटर ने हद पार करके उसके साथ अश्लील हरकत की तो उसने सेंटर से भाग कर अपनी सहेलियों को यह बात बताई।

सहेलियों ने उसकी बहन और बाद में यह मामला माता-पिता को बताया, जिसके बाद मामला महिला पुलिस थाना पहुंचा। इसके बाद दूसरी छात्रा ने भी हिम्मत कर थाने पहुंच कर अपनी शिकायत दी। दोनों छात्राओं की पुलिस ने बाल कल्याण समिति की कमेटी से काउंसिलिंग भी करवाई है, जिसमें उन्होंने सारी बात बताई है।

बताया जा रहा है कि कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा हुआ है, लेकिन अभी तक यह छात्राएं सामने नहीं आई हैं। इन मामलों को लेकर जहां परिजनों में गुस्सा है, वहीं पुलिस व बाल कल्याण समिति भी इसे लेकर हैरान है। मंडी में यह अब तक अपनी तरह का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है।

उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्यूटर के खिलाफ आईपीसी 354 ए और पोक्सो एक्ट की धारा 9 व 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...