शाहपुर सड़क हादसे के घायल युवक ने तोड़ा दम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

बस और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान टांडा में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हैप्पी कुमार पुत्र पप्पू राम निवासी द्रमण के रूप में हुई है। वह विवाहित था और दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। शाहपुर पुलिस थाना के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात स्कूटी सवार युवक रिहलू रोड की तरफ से शाहपुर बाजार की ओर आ रहा था। इस दौरान एचआरटीसी की बस जो कि चंबा से परमाणु की तरफ जा रही थी। जब यह बस शाहपुर चौक में पहुंची तो स्कूटी के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंची शाहपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया है। उसके बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। इसके बाद घायल युवक की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

हैप्पी कुमार (35) अपने पीछे पत्नी और दो साल का बेटा छोड़ गए हैं। वह द्रमण में दुकान करते थे। हैप्पी रात को अपने दोस्त को उसके घर भनाला छोड़कर वापस आ रहे थे। जब वह शाहपुर बाजार में पहुंचे तो बस के साथ उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। एसएचओ शाहपुर सुरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...