शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी के सुंदर गांव भंगार में माता भरमाणी का नया मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई।
मंदिर का निर्माण गांव के लोगों ने मिलकर करवाया है, जिसमें कारीगर का काम स्थानीय युवक ओम प्रकाश की ओर से किया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मां के दरबार में जातर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।

बता दें कि यह माता भरमाणी गद्दी जनजाति के लोगों की कुलदेवी है और इनका मूल स्थान भरमौर में है। शाहपुर की वोह घाटी के भंगार में भी माता का मंदिर स्थित है। यहां पर पहले भी माता का मंदिर था। अब उसकी जगह नया मंदिर बनाया गया है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर भरमाणी युवक मंडल भंगार के प्रधान ओमप्रकाश गोरा, उप प्रधान केवल सिंह गोरा, दुनी चन्द, अमर सिंह, प्रेम चन्द, राज कुमार, ओमप्रकाश उर्फ मप्र राम, सरदारी राम, सुभाष चन्द, गोदम राम, शशी पाल, राम सिंह, मेट राम, जयकर्ण, अंग्रेज कुमार, सतपाल सिंह उर्फ लक्की गोरा, संजू राम और नंदू राम आदि मौजूद थे।

