शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई-पेयजल योजनाओं पर व्यय होेंगे 96 करोड़: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

उपमुख्य सचेतक ने बसनूर में विद्युत संचालित हैंडपंप का किया लोकार्पण

शाहपुर – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़, सिंचाई योजनाओं पर 16 करोड़ तथा सीवरेज पर 56.56 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है।

मंगलवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां ने ग्राम पंचायत बसनूर में स्थापित विद्युत संचालित हैंडपम्प का लोकार्पण करने के उपरांत कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही पारंपरिक पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर पेयजल की समस्या नहीं हो।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विस के ग्रामीण क्षेत्रों का चरणबद्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पहल की जा रही है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है दूध पर समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रैत ब्लाक को भी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है ताकि बागबानी को बढ़ावा मिल सके और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2031 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने।

उन्होंने कहा कि संसाधनों को बढ़ाने और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। आज जो कड़े फैसले सुख सरकार ने लिए है वो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को समृद्धि और विकास की राह पर लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी नीतियों में बदलाव लाकर अतिरिक्त राजस्व कमाने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी कमल जीत सिंह,एसएचओ करतार ठाकुर, एसडीओ जलशक्ति रजाक मोहम्मद, एसडीओ बिजली विभाग अनिल शर्मा, लोकनिर्माण विभाग जेई अग्नेश सिंह, एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी सहित प्रधान उषा धीमान, कैप्टन पवन सिंह, पूर्व उप प्रधान अमर नाथ, प्रकाश चंद, रविंद्र सिंह, अमन ठाकुर, ओबीसी ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, शेर सिंह चैधरी, राजेश शर्मा, रनिया राम, उत्तम चंद, कुलदीप सिंह, रमेश चंद, तरसेम, जगदीश चंद, शक्ति सिंह, सुभाष चंद, सुभाष सिंह आदि गणमान्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...