शाहपुर: लंज का जवान वतन पर कुर्बान, अरुणाचल में बॉर्डर पर पेट्रोलिंग करते वक्त हादसे का शिकार

--Advertisement--

शहादत की खवर से इलाके में मातम का माहौल

लंज – अमित शर्मा

लंज खास पंचायत के रोहित 25 साल जो कि अरूणाचल प्रदेश में सेना की आरटी वटीलियन में तैनात थे। चाईना बॉर्डर पर पेट्रोलियम के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसने से शहीद हो गए है। प्राप्त जानकारी से पता चला है कि पिछले कल तीन बजे के करिव रोहित के मामा को आर्मी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए वताया कि रोहित गछत के लिए साथियों के साथ जा रहा था, तो आचानक उसका पैर फिसल गया है। वह ग्लेशियर की पहाडी से गिर गया।

जवतक उसको निकाला गया तव रोहित शहीद हो चुका था। रोहित के मामा पवन कुम्रव ने वताया कि रोहित पिछले दो महिने पहले ही 3 नंवर को छुटी काट कर गया है व यह कह कर गया था कि मकान का काम लगाना है। पवन कुमार ने वताया कि रोहित की माता रानी देवी व वहन रीता देवी को रोहित की शहादत के वारे में जानकारी नहीं दी है।

रोहित की शहादत की खवर इलाके में आग की तरह से फैल गई व हर तरफ सिर्फ रोहित की ही वातें हो रही है। रोहित जमा दो तक की पढाई लंज स्कूल में करने के वाद स्नातक की पढाई धर्मशाला कालेज से की थी। 2018 में आरटी में वतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हुआ था। रोहित वर्तमान में आर टी की वटीलियन में चाईना वार्ड पर तैनात था।

रोहित की मां ने लोगों के घरों में व मनरेगा में काम करके रोहित व वेटी की परवरिश की थी क्योंकि रोहित जव दो साल का था तो तव से वह अपने माईके में रह रही थी व पति से तलाक के वाद भी मेहनत करके वच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई। वेटी रीता देवी कंप्यूटर में मास्टर करने के वाद वर्तमान में चंडीगढ में कोचिंग ले रही है। कल तक रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लंज आ सकता है।

हीं एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टी करते हुए वताया कि हमें अधिकारिक सुचना के माध्यम से रोहित की शहादत का पता चला है। वहीं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानियां ने रोहित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...