शाहपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम दुरगेला में 27 जनवरी को

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा की पंचायत दुरगेला में 27 जनवरी को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें आयुष, युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।

यह जानकारी आयोजित मंगलवार को एसडीएम करतार चंद ने शाहपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वार प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। जिसमें लोगों की स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच व दवाईयों का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने समस्त अधिकारियों को प्रदर्शनी स्टॉल लगाने हेतू कार्यक्रम स्थल का दौरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने शाहपुर विस क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में पहुंच कर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी योजना का असर: ई-रिक्शा बना आमदनी का मजबूत साधन

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के...

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 2 छात्रों ने पास की जीपैट परीक्षा

हिमखबर डेस्क हमीरपुर में स्थित गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के...