शाहपुर में मनाया जाएगा जिला स्तरीय दशहरा उत्सव, तीन स्टार नाइट में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

--Advertisement--

महिला मंडल और स्कूली बच्चे देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एसडीएम शाहपुर करतार चंद और विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय दशहरा उत्सव को लेकर शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, नगर पंचायत शाहपुर के सभी पार्षद, दशहरा कमेटी शाहपुर और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस बार जिला स्तरीय दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए तीन स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। यह तारा नाईट 21, 22 और 23 अक्टूबर को शाहपुर के मैदान में होगी। इन स्टार नाइट्स में केवल शाहपुर के कलाकारों को बुलाया जाएगा।

इसके साथ ही तीन चलने वाले दशहरा उत्सव में महिला मंडल की ओर से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय किसानों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा और उनके उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी।

बैठक में निर्णय लिया कि जिला स्तरीय दशहरा उत्सव में शाहपुर के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला स्तरीय दशहरा उत्सव मनाने के लिए लोगों और विभिन्न संस्थाओं की ओर से सहयोग देना शुरू हो गया है।

इसी कड़ी में नगर पंचायत शाहपुर की ओर से 51 हजार रुपए, द्रोणाचार्य कॉलेज रैत की ओर से 21 हजार रुपए, रोटरी क्लब शाहपुर की ओर से 11 हजार रुपए, मीडिया ग्रुप आवाज ए शाहपुर की ओर से 11 हजार रुपए, दरगेला पंचायत की ओर से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।

इस दौरान एसडीएम शाहपुर कतारचंद ने कहा कि जिला स्तरीय दशहरा उत्सव को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है इसलिए इसमें सभी व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए इसके साथ ही शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस बार शाहपुर का दशहरा एक ऐतिहासिक दशहरा होगा और इसमें जो भी कार्यक्रम करवाए जाएंगे उसमें पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...