शाहपुर – नितिश पठानियां
राजीव गांधी सेंटर के पत्तल ओर अन्य बायोडिग्रेडेबल मैटीरियल एटीसी शहापुर द्वारा एक दिवसीय पत्तल डोना बनाने बाले समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन खण्डविकास भेड़ू महादेव ओर खण्डविकास भवारना में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के नोडल ऑफिसर सुनंदा पठानिया द्वारा मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश को-कॉपरेटिव एग्रीकल्चर ओर रूलर डिवेलपमेंट बैंक के चेयरमैन संजय चौहान का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नॉडल ऑफिसर द्वारा पत्तल डुना प्रोजेक्ट के बारे में समूह के सदस्यो को विस्तार से बताया। उंन्होने बताया कि पत्तो से बने हुए पत्तल एवं डुना उत्पादों का पर्यावरण में उचित मूल्य है।क्योंकि प्लास्टिक से बने हुए उत्पाद पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं।
उंन्होने कहा कि आने बाले समय मे समूह के सदस्यों को अप्रोसीएट टेक्नोलॉजी सेंटर शाहपुर में पत्तल डुना मशीन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अपने उत्पादो को विकसित करके लाभ कमा सके।
मुख्य अतिथि संजय चौहान ने भी काँग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जनता को अबगत करवाया। उंन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता से किये वायदों को पूरा किया है और किया जा रहा है। एक साल में काँग्रेस सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करके जनता के हितों में कई फैसले लिए है।जो कि ऐतिहासिक साबित हुए है।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में भेड़ू महादेव खण्डविकास से लगभग 200 लोगो ने भाग लिया। खण्डविकास भवारना से लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एटीसी से रेणु जसवाल सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, सुमन कुमारी डीईओ, खण्ड विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

