शाहपुर, नितिश पठानियां
आज शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष श्री प्रीतम चौधरी जी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की शाहपुर भाजपा मंडल की ओर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के स्वागत के लिए गगल हवाई अड्डे पर 1500 कार्यकर्ता जाएँगे ।
इस कार्यक्रम की मूर्त रूप देने के लिए बैठक में यातायात की व्यवस्था के लिए वाहनो की सूची बनायी गयी ।बैठक को संबोधित करते हुए जय सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा जी प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करने धर्मशाला आ रहे हैं।
यह हिमाचल प्रदेश व शाहपुर भाजपा के लिए गौरव का विषय है कि माननीय अध्यक्ष महोदय शाहपुर विधान सभा के गग्गल हबाई अड्डे पर 18 तारीख़ को आएँगे। तो इस सु अवसर पर शाहपुर भाजपा मंडल ने जो तियारी की है सब लोग इसे एक कार्यक्रम के रूप में ले रहे हैं।
यह एक उत्सव का रूप बनता जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष प्रीतम चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को बताया की नड्डा जी के स्वागत में शाहपुर भाजपा कोई कसर नही छोड़ेंगी व पूरे बैण्ड बाजे के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल के सपूत माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी का स्वागत किया जाएगा ।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अवस्थी मंडल महासचिव सतीश कुमार ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री शाहपुर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष विजय चौधरी रवि दत्त शर्मा योग राज चड्ढा तिलक शर्मा राकेश मनु निशा शर्मा रजनी ठाकुर सर्मिसठा देवी अशोक सोनी विष्णु रमेश चंद ओम् प्रकाश राजेश कुमार अश्वनी कुमार तुषार शर्मा सनी कुमार आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे ।