शाहपुर: धारकंडी क्षेत्र सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ हुए स्वीकृत

--Advertisement--

सड़क निर्माण में सुरक्षा मापदंडों की कड़ाई से अनुपालना करें सुनिश्चित: पठानियां, बोह, रूलेहड़ तथा लाम में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

शाहपुर 30 नवंबर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वीरवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के बोह, रुलहेड, लाम में विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र के दूरदराज के गांवों के लिए सड़क निर्माण के लिए 18 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है तथा ‘हमारा दायित्व सड़क निर्माण तक ही सीमित नहीं है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य निष्पादन में अभियांत्रिकी का सही उपयोग करना भी हमारा दायित्व है’।

उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों व ब्लैक स्पॉट का अध्ययन कर उनका उचित समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ी राज्य की भाग्य रेखाएं हैं। प्रदेश के गठन के समय शाहपुर में सड़कों की लम्बाई बहुत सीमित थी।

वर्तमान में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी सड़क एवं सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पर्यटन राज्य होने के नाते प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण नितान्त आवश्यक है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी तथा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं इसी दिशा में कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित 

मौके पर प्रधान अजय बबली, अक्षय कुमार, शशिपाल शर्मा, सुरेश कुमार, जोधा राम, प्रताप जरयाल, प्रभात सिंह, रणजीत सिंह आदि अन्य स्थानीय जनता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...