शाहपुर: धारकंडी के गांव सल्ली में वार्षिक नुआला 12 अप्रैल को

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

हिमालयन गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश व धारकंडी के युवाओं के सहयोग से 12 अप्रैल 2023 को शाम 5 बजे सल्ली शिव मंदिर के नजदीक बिधुत परियोजना कालोनी ग्राउंड में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर अपना व धारकंडी क्षेत्र का नाम ऊंचा कर रहे धारकंडी से तालुक रखने वाले महानुभावों को “धारकंडी रत्न” व ” धारकंडी गौरव धारकंडी प्रेरणा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक अपनी प्रस्तुति भी देंगे। कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।

सांस्कृतिक संध्या शाम 5 बजे से 10 बजे तक रहेगी। जिस दौरान हिमाचली स्टार कलाकार इशांत भारद्वाज, अजय भरमौरी, सुजाता भारद्वाज, प्रवीन हंस, शिवांश भारद्वाज, रोशनी कौशल, रितिका कौशल, गगन सिंह, अजय शर्मा सहित कई स्थानीय कलाकार पहाड़ी गानों का तड़का लगाकर धमाल मचाएँगे।

इस मौके पर एक से बढ़कर एक पहाड़ी गानों पर तड़का लगाया जाएगा। 10 बजे माला टाँगकर शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा जो रातभर अजय भरमौरी की टीम करेगी। धाम शाम 6 बजे शुरू हो जाएगी।

धारकंडी के खूबसूरत गांब सल्ली में बार्षिक शिव नुआले की सांस्कृतिक संध्या को सफल बनाने के लिए हिमालयन गद्दी यूनियन सल्ली इकाई के सभी सदस्यों ने शाहपुर विधासभा के तमाम लोगों को आमंत्रित किया हैं।

इन्होंने बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर फाइनल रूप रेखा तैयार कर ली हैं। इन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने और धौलाधार की वादियों के बीच खूबसूरत गांब सल्ली में 12 अप्रैल 2023 को शिव नुआला व सांस्कृतिक संध्या में आनंद लेने के लिए सपरिवार सहित सादर आमंत्रित किया है।

ये रहे उपस्थित 

बैठक के दौरान अर्जुन कुमार, इशांत भारद्वाज, पवन वेदी, तरसेम जरियाल, करनैल सिंह, आशु,हरबंस, सोमनाथ, बिक्रम सिंह,निकू राम, कमलेश सिंह, पवन कुमार, वरियाम,मनोज कुमार, नंद लाल,प्रवीन कुमार, राकेश कुमार,राजकुमार, बिटू राम, पंकज कुमार, अक्षय अत्रि, बलजीत, अशोक कुमार सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...