
शाहपुर – नितिश पठानियां
स्थानीय कांग्रेस युवा नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृव में आज एसडीएम कार्यलय शाहपुर के सामने अरेस्ट किये हुए विरोजगार युवाओ को छुड़ाने के लिए ओर अग्नि पथ योजना के विरोध में शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
- ज्ञापन में मांग की है कि वर्ष 2021 में उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए ग्राउंड उत्तीर्ण किया था लेकिन उसके बाद आज दिन तक लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। अब सरकार ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर अग्निपथ स्कीम के तहत भर्तियां करने का निर्णय लि है जोकि युवाओं के साथ अन्याय है।
- केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसमें सेना में भर्ती चार साल के लिए करने के नियम हैं। चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को रिटायरमेंट व एक मुश्त राशि देकर सेना की सेवाओं से अलग कर दिया जाएगा।
- युवाओ के साथ अन्याय न हो जिस पर ग्राउंड पास किये युवाओ का टेस्ट लिया जाए और अग्नि पथ योजना को रदद् करके युवाओ को आर्मी में स्थायी नोकरी देने की कृपा करें।
केवल सिंह पठानिया के बोल
पठानिया ने प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री अपने मन की बात देश की जनता को सुना सकता है तो, देश के विरोजगार युवाओ की मन की बात सुनने में क्यों तकलीफ होती है। पुलिस को आगे करके विरोजगार युवाओ को अरेस्ट करके युवाओ की अबाज़ को दबाने की कोशिश क्यों कि जा रही है?
पठानिया ने कहा कि पुलिस कभी भी विरोजगार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही कर सकती लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर युवाओ के भविष्य को उजाड़ा जा रहा है। जिन मांगो को लेकर युवा अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे थे उनकी अबाज़ को पुलिस के सहारे प्रदेश सरकार ने अरेस्ट करवा कर दबाने की कोशिश की।
पठानिया ने कहा कि युवाओ के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिला जर खड़ी है और जब भी प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तुरंत पुलिस के बनाये हुए विरोजगार युवाओ पर केस बहाल किये जायेंगे। ओर भाजपा एजेंट अधिकारियों पर भी कार्यबाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया है, जिसमें सेना में भर्ती चार साल के लिए करने के नियम हैं। चार साल बाद 75 फीसदी युवाओं को रिटायरमेंट व एक मुश्त राशि देकर सेना की सेवाओं से अलग कर दिया जाएगा।
इस योजना के तहत पेंशन व अन्य वह सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी जो पूर्व सैनिकों को मिलती हैं। ग्राउंड उत्तीर्ण करने के लिए उन्होंने दिन- रात कठिन परिश्रम किया है । उन्होंने मांग की है कि पुरानी भर्ती को रद्द न किया जाए और ग्राउंड उत्तीर्ण करने वालों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करवाई।
ये रहे मोजुद
इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदीप बलोरिया,इकवाल सिंह मिंटा उप प्रधान,अश्विनी चौधरी पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,मुनीश पटियाल पूर्व युवा कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष, संजीव उपाध्याय, शेर सिंह चौधरी, जतिंदर धीमान हरचरण सिंह,सौरव ठाकुर,अजय बबली प्रधान,ॐ प्रकाश,शेर सिंह,अखिल पठानिया युवा कांग्रेस,विपुल पटाकू,अक्षय कुमार,जागीर सिंह,आयुष ठाकुर, राहुल कुमार,अर्जुन सिंह,शुबम राणा ,रोहित कुमार,अभय कुमार,आदि अन्य युवा मोजूद थे।
