शाहपुर: चंबी में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रोका काफिला

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश चुनाव के प्रचार के लिए बैक-टू-बैक रैलियां कर रहे हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल में ताबड़तोड़ रैलियां कीं। वहीं इस दौरान पीएम मोदी का  काफिला कुछ देर के लिए रुक गया।

दरअसल पीएम मोदी कांगड़ा से गुजर रहे थे कि तभी एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। जब एंबुलेंस वहां से गुजरी तब पीएम मोदी का काफिला भी रवाना हुआ।

पीएम मोदी की हमीरपुर में रैली थी और सभास्थल पर जाते समय एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी का काफिला रुक गया।

यह कोई पहला मौका नहीं था जब प्रधानमंत्री मोदी ने किसी एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवाया हो। पिछले महीने भी एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया था, तब पीएम मोदी गुजरात दौरे पर थे। उस दौरान भी उन्होंने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ऐसा ही आदेश दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...