शाहपुर के हर घर को मिलेगा स्वच्छत पेयजल: पठानियां

--Advertisement--

आवास योजना के तहत 46 परिवारों किए चेक वितरित, उपमुख्य सचेतक ने पौधारोपण अभियान का भी किया शुभारंभ

शाहपुर 30 जुलाई – नितिश पठानियां            

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर को स्वच्छ जल देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 7 में  तीन बोरवेल, तीन वाटर कूलर ओर उचित मूल्य की दुकान का विधिवत रूप से उदघाटन करने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का चैमुखी विकास करना उनका प्रमुख कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में शाहपुर विस क्षेत्र को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र पूरे प्रदेश का माॅडल राज्य के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा नगर पंचायत शाहपुर में 5 करोड रुपए सीवरेज पर खर्च किए जाएंगे जिससे नगर पंचायत में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा शाहपुर के अस्पताल के लिए 2 करोड रुपए अतिरिक्त भवन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। उप मुख्य सचेतक, विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए सिंचाई की नई परियोजनाओं की कार्य योजना भी तैयार की गई।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ 38 लाख की लागत से मेटी, घरोह, बंडी कल्याड़ा, नागनपट्ट के किसानों के लिए कूहल का निर्माण किया जाएगा ताकि खेतों में सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा जन हित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही  है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये थे उनको पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में चिन्हित किए गए समूहों के लिए भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय जलवायु और मिट्टी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में हिम उन्नति योजना के अन्तर्गत 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर आवास योजना के तहत 46 परिवारों को 22 लाख के चेक वितरित किये।

उप मुख्य सचेतक ने किया पौधारोपण का शुभारंभ

उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर विस क्षेत्र में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि वन संरक्षण अत्यंत जरूरी है तथा वर्तमान सरकार ने वन क्षेत्र में फलदार पौधों के रोपण को 30 से बढ़ाकर 60 फीसदी करने पर बल दिया, जिसके आगामी दस वर्षों में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक रणनीतिक फैसला लेते हुए वन विभाग की निर्माण शाखा को बंद करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के तहत विभिन्न कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित प्रदेश के अन्य विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं जिससे कार्यशैली में सुधार होने के साथ ही लोगों को भी लाभ मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...