दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी में लेटलतीफी, ग्रामीणों का थाने के बाहर प्रदर्शन

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा                                                                                                  

पुलिस थाना नूरपुर के तहत गनोह में गत शनिवार को दराट हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित युवकों के परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस थाना नूरपुर के सामने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान लोगों ने घटना में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने आरोपियों का पुतला भी जलाया।

इसके बाद लोगों ने गनोह में जहां घटना हुई है, में धरना-प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। पीड़ित युवकों के परिजनों ने थाना में ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा के बोल

एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...