शाहपुर – नितिश पठानियां
दो दिन का एडवांस ब्लैक बेल्ट मास्टर ट्रेनिंग सेमिनार दिल्ली में हुआ, जिसमें जापान के मास्टर शिहान सबल सिंह ने ट्रेनिंग दी। इस एडवांस ब्लैक बेल्ट मास्टर ट्रेनिंग सेमिनार हिमाचल के शाहपुर निवासी रिंकू कुमार ने भी हिस्सा लिया, ताकि आगे जाकर बच्चों को एडवांस ट्रेनिंग दी जा सके।
आपको बता दें कि रिंकू कुमार जापानी मास्टर के छात्र हैं। शाहपुर के रिंकू कुमार ने जापान से ब्लैक बेल्ट 4 डिग्री मास्टर हासिल की है। रिंकू कुमार मुंबई के महाराष्ट्र में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

शाहपुर से संबंध रखने वाले रिंकू सिंह अब शाहपुर के साथ हिमाचल प्रदेश के बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। वह 2 साल में हिमाचल प्रदेश को कई पदक भी दिल चुके हैं। शाहपुर के विभिन्न निजी स्कूलों में बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं।
रिंकू ने जापान से चार फोर्स ड्रैन डिग्री हासिल की हुई है। उन्होंने जापान में 2019 में आयोजित इंटरनेशनल जेकेएफ फेडरेशन में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जाता था। वह लगभग 22 विश्व देशों कराटे की ट्रेनिंग दे चुके हैं और कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
नैशनल में उन्होंने आठ बार गोल्ड मेडल जीते हैं। 2020 में मलेशिया में हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में कराटे स्वर्ण पदक जीता था। आठ साल तक बीएसएफ के फिजिकल ट्रेनर भी रहे हैं।

