
शाहपुर – नितिश पठानियां
रविवार को शाहपुर के साथ लगते गांव पोहाड़ा के रहने वाले पीयूष की सर्पदंश से मृत्यु हो गई है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार पीयूष खेतों में फसल के लिए पानी बांध रहा था। तथा वीड़ से पानी का रिसाव हो रहा था। जिसे रोकने के लिए जैसे ही उसने प्रयास किया। वहां बैठे सांप ने इसे काट लिया।
सांप के काटने के बाद बस तत्काल घर आया। जहां से इसे सिविल अस्पताल शाहपुर लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद इसकी दशा में सुधार न होने पर इसे रेफर कर टांडा भेज दिया गया। जहां पर इसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
पीयूष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में कक्षा नवमी का छात्र बताया जा रहा है।
