
शाहपुर-नितिश पठानियां
दिनांक 17 – 11 – 2021 को विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में जिला स्तरीय जनजागरण अभियान की शुरुआत
शाहपुर से छतरी तक पैदल चल कर पदयात्रा निकाली जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुबाई में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री चन्द्र कुमार,कांग्रेस नेता सुरिन्दर मनकोटिया, कर्ण सिंह पठानिया,कमल किशोर,संजय गांधी,डॉक्टर गुलशन, नवनीत शर्मा सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी,विधानसभा शाहपुर प्रभारी देश राज गौतम ने जन जागरण अभियान के अंतर्गत महंगाई ,बेरोजगारी ,किसान – बागवान एवं समग्र समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शन किया।
छतरी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर मे जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों में उतर कर उठा रही हे क्योंकि इस बक्त प्रदेश की हर बर्ग की जनता इस प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है और जनता का जीना दुश्वार हो चुका है। राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उपचुनावो में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस सरकार महंगाई को लेकर सरकार को चेता रही है लेकिन सरकार अभी भी जनता को झूठ बोल कर गुमराह करने में लगी है लेकिन जनता महँगाई से त्रस्त है और सरकार अपनी ऐशोआराम में मस्त है।
कांग्रेस पार्टी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनजागरण अभियान चलाया है।जिसमे जनता का भरपूर साथ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। वहीं, कंगना के बयान पर राठौर ने कहा कि उन्हें इस बयान के लिए ही पद्मश्री दिया गया है। यह बयान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के खिलाफ है । इस राष्ट्रविरोधी बयान के खिलाफ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। राठौर ने मंदिरों को उड़ाने की लश्कर तैय्यबा की धमकी को सरकार को गंभीरता से लेने की जरूरत है इसकी जांच होनी चाहिए ।
कांग्रेस 14 से 28 नवम्बर तक जनजागरण अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी व जनता को जागरूक किया जाएगा व सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। राठौर ने कहा कि 19 नवंबर को इंदिरा गांधी की जयंती से कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे यह अभियान मार्च तक चलेगा।
राठौर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पढ़ाया एकता का पाठ ओर कांग्रेस में गुटबाजी से किया इंकार।कहा कि भाजपा सरकार के घटीया मनसूबे कभी पूरे नही होंगे जो कांग्रेस के खिलाफ अनापशनाप बयान दे कर जनता को गुमराह करने में लगी है।जनता अब समझ चुकी है कि लूट ,बूट की सरकार को 2022 में उखाड़ फ़ेखने का मन बना चुकी। अब प्रदेश की जनता अपनी कांग्रेस सरकार को लाने के लिए बेताब है।
स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार को हार के बाद महंगाई व सड़को में गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने तुरंत डीजल पेट्रॉल के दाम कम किये लेकिन बस किराए में कमी नहीं हुई है। सिलेंडर के दामों में कमी नही हुई है। सरकार को इन दामों में कमी करके जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीत के बाद और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगी।
पठानिया ने कहा प्रदेश में युवा बर्ग को रोजगार देने के वायदे पर भाजपा की प्रदेश सरकार नाकाम सिद्ध हुई जिससे प्रदेश के युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।पठानिया ने कहा की 2022 में कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार के दरबाजे खोले जाएंगे जिससे प्रदेश का युवा प्रदेश में अपनी रोजीरोटी कमा सके।महिलाओं ,किसानों ओर सभी वर्गों के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी नीति बनाई जाएगी जिससे महिलाओं ओर किसानों का उत्पीड़न बन्द हो।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर , कांग्रेस सोशल मीडिया, कांग्रेस सेवादल,युवा
कांग्रेस,एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस पार्टी, अनुसूचित जाति विभाग, कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जनजाति विभाग, कांग्रेस पार्टी लीगल विभाग, प्रोफेशनल कांग्रेस,इंटक, कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग व अन्य विभिन्न फ्रंटियल संगठनों के समस्त पदाधिकारी मोजूद थे।
