
शाहपुर – नितिश पठानियां
आइटीआइ शाहपुर में नौ मई को ( बद्दी ) सोलन की हिम टेक्नोफार्ग लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 70 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी।
इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवकों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 36 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने आइटीआई फिटर, टर्नर एमएमबी, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मकैनिक, मशीनिस्ट, इत्यादि व्यवसायों आदि में की हो। इसके साथ साथ बह अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं जिन्होंने डिप्लोमा तीन साल का मैकेनिकल इंजीनियरिंग में किया होl
यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को आठ घंटे के 10,000 सीटीसी सैलेरी और दो घंटे ओवरटाइम के मिलेंगे चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी , सब्सिडाइज कैंटीन , स्नैक्स, परिवहन की सुविधा भी देगी।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी पेरोल पर 8 घंटे की शिफ्ट होगी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को एक साल की ट्रेनिंग देगी उसके बाद उन्हें परफार्मेंस के हिसाब से नियमित किया जाएगा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. संजीव सहोत्रा जी ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम ,आधार कार्ड , रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र , बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र , शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बंधित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांए।
उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वह युवा भी भाग ले सकते हैं जो 2016 से 2021 में इन्हीं ट्रेडों में पास आउट हुए हो l और इनमें अपीयरिंग प्रशिक्षु युवा भी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह कंपनी ऑटोमोबाइल के गियर, ट्रैक्टर के पार्ट जोकि सोनालिका और अशोका लेलैंड को दिए जाते हैं l इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि इस में आर्मी के टैंक की चेन भी बनाई जाती है।
