
शाहपुर के साथ खुले अपना बाजार में हर दिन खूब उमड़ रही ग्राहकों की भीड़
शाहपुर- नितिश पठानियां
तहसील कार्यालय शाहपुर के सामने तथा पंजाब नेशनल बैंक शाहपुर के साथ खुले अपना बाजार में लोग जमकर खरीददारी कर रहे है। जहां पर सर्दियों में उपयोग होने वाले रजाई, कंबल, गिद्दे, स्वेटर, कोटी, लोअर, इन्नर भारी मात्रा में बिक रहे है।
वहीं गर्म कमीजेंं, शाल, जैकेट आदि भी उपभोक्ताओं को खूब भा रहे है। जिनमें अलग-अलग प्रिंट, डिजाइन, लाइनदार व चैक आदि भी लोगों को खूब पसंद आ रहे है। इसके साथ ही उपभोक्ता रसोई घर का सामान बरतन स्टैंड, प्लेट, चम्मच, कप स्टैंड, गिलास आदि की भी खूब खरीददारी कर रहे है।
अपना बाजार में खुली परदे की दुकान में भी लोग खूब खरीददारी कर रहे है। इसके साथ ही जहां सहारनपुरी फर्नीचर भी लोगों को खूब भाया, वहीं कॉस्मेटिक, चप्पल, कॉटन की जुराबें, क्रॉकरी व पटियाला जूती आदि के स्टालों पर भी उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रह रही है।
अपना बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए राजस्थानी व्यंजन, कुल्लू के सिडू, मोमो, चौमिन, जलेबी, पकोड़े, टिक्की चने सहित कई प्रकार के पकवान का भी इंतजाम किया गया है, जहां वे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं । अपना बाजार में नो मास्क नो एंट्री के तहत कोविड-19 के नियमों का भी बखूबी पालन किया जा रहा है।
