शादी में जमकर ठुमके लगा रहा था पिता, फ‍िर जाकर सो गया, अचानक मातम में बदल गया माहौल

--Advertisement--

पहले बेटे की शादी में जमकर नाचा पिता फिर दुनिया को कह दिया अलविदा

मंडी, 20 फरवरी – अजय सूर्या

बेटे की शादी की खुशी में पिता जमकर नाचा और उसके बाद दुनिया को अलविदा कह गया। यह मार्मिक घटनाक्रम घटित हुआ बल्ह उपमंडल के तहत आने वाली उप तहसील रिवालसर के दुर्गापुर गांव में। दुर्गापुर गांव में 54 वर्षीय देवेंद्र कुमार के बेटे चेतन शर्मा का शादी समारोह चल रहा था।

देवेंद्र कुमार ने 16, 17 और 18 फरवरी को धूमधाम से बेटे की शादी की। 18 फरवरी को सभी को धाम खिलाई और उसके बाद शाम के समय पिता ने बैंड बाजे की धुनों पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पिता किस तरह से अपने बेटे की शादी की खुशियां मना रहा था।

इसके बाद सारे काम निपटाकर देवेंद्र कुमार सोने चला गया। तभी अचानक सीने में तेज दर्द उठा। घरवाले तुरंत रिवालसर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 54 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र तेज राम शर्मा आईटीबीपी में एएसआई के पद पर कार्यरत था और इन दिनों त्रिवेंद्रम में तैनात था। बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

घर पर शादी की जो खुशियां थी वो अचानक मातम में बदल गई। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जो रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल होने आए थे वो अब सांत्वना देकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

देवेंद्र कुमार के शव का सोमवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके उपरांत उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने अपने साथी को अंतिम सलामी देकर विदाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...