शांत महायज्ञ के बाद दी बकरों की बलि, पुलिस ने दर्ज किया केस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला चिडग़ांव क्षेत्र के एक गांव में महायज्ञ के दौरान बकरों की बलि देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले गवास में शांत महायज्ञ के दौरान कुछ लोगों ने बकरों की बली दे दी।

मामले की सूचना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि बकरों की बलि देने के मामले में कौन कौन लोग शामिल है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिडग़ांव में गंगा राम पुत्र बिंदा राम निवासी गांव गवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ जनवरी 2024 को शांत महायज्ञ के दौरान गवास में बकरो की बलि दी गई थी।

एएसपी सुनील नेगी के बोल

उधर, एएसपी सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर बकरों की बली देने के मामले में 429, 188 आईपीसी एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...