शहीद सुभाष इको क्लब द्वारा बाल विज्ञान मेले का आयोजन

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर घाड़ में शहीद सुभाष ECO Club द्वारा बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया I कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र द्वारा किया गया I

इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी मीनू कुमारी की देखरेख में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स व मॉडलस की प्रदर्शनी के साथ-2 अपने घर में जैविक खेती के माध्यम से उगाई गई सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई I

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें देश के महान वैज्ञानिकों की उपलब्धियों के विषय में अवगत कराया तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया I

अंत में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उदेश्य से विद्यालय के स्टाफ व प्राचार्या ने छात्रों से प्रदर्शनी में लगाई गई सब्जियों को खरीदा I इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...