
नूरपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता की ट्रॉफी।
ज्वाली – अनिल छांगू
“शहीदों के नाम पर हर वर्ष लगेंगे मेले, वतन पर मिटने वालों का यही आखिरी निशान होगा”। इस बात को शहीद तिलक राज युवा क्लब धेवा चरितार्थ कर रहा है ।
उपमण्डल ज्वाली की पंचायत धेवा द्वाराहर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिसमें पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता की शुभारंभ शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी ने किया। जिसमे आज अंतिम दिन कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने समापन पर मुख्य तिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14 की 8 टीमें पहुँची तथा अंडर 19 की टीमें ,सीनियर वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया।
अंडर 14 का फाइनल मुकाबला लड्डू टीम हारचक्कियां व जन्द्रोह टीम के बीच खेला गया जिसमें लड्डू टीम हारचक्कियां विजेता रही।
वहीं अंडर 19 में लियो क्लब हारचक्कियां व हनुमान मंदिर पंजाब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें लियो क्लब हारचक्कियां टीम विजेता रही।
विजेता टीम 6100 रुपये व उपविजेता को 5100 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं सीनियर वर्ग में धर्मशाला व नूरपुर की टीम में फाइनल मुकाबला हुआ।
जिसमें नूरपुर की टीम विजेता रही विजेता टीम को 9100 रुपये व उपविजेता टीम को 7100 रुपये की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वहीं क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता को लेकर शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने ककब के सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया साथ ही रैफरी राकेश पगरोत्रा ,कैप्टन महिंद्र सिंह राणा,मोहम्मद हनीफ,सुरजीत सिंह का आभार जताया।
वहीं मुख्यतिथि कृषि एवम पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11000 रुपये की सहायता राशि दी । साथ ही कब्बडी मैट के लिए प्रावधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही स्कूल के लिए दो कमरे व ग्राउंड निर्माण का आश्वसन दिया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी,शहीद के ऑडिट लायक राम,पंचायत प्रधान धेवा सरोज कुमारी, उपप्रधान ओंकार सिंह, क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार,सचिव पवन कुमार डॉ सुरजन सिंह ,ज्ञान चंद ,तेज सिंह मौजूद रहे।
