शहर की रेलिग भी चोरों के निशाने पर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में शातिरों की नजर इन दिनों सड़क किनारे लगी रेलिग पर पड़ गई है। शातिर यहां से रेलिंग चोरी कर रहे हैं। आए दिन कई स्थानों पर सड़क किनारे लगी रेलिग चोरी हो रही है। पंथाघाटी में रेलिग चोरी होने का मामला सामने आया है।

उपनगर पंथाघाटी में सड़क किनारे लगी रेलिग को कुछ शरारती तत्वों ने इसके नट खोलकर उठा लिया है। उपनगर में कई स्थानों पर रेलिंग के नट खुले हैं। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इन्हें भी चोरने करने की तैयारी है। पंथाघाटी में इस तरह की पहली वारदात देखने को मिली है। कई जगह पर तो रेलिग पूरी तरह से ही उखाड़ कर चोरी हो गई है।

प्रशासन ने सड़क किनारे रेलिग लोगों व गाड़ियों के बचाव के लिए लगाई थी। शरारती तत्वों की इस हरकत से अब वहां पर हादसे का खतरा भी बन रहा है। पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा ने बताया कि पंथाघाटी क्षेत्र के पास से सड़क के किनारे रेलिग को किसी ने नट खोलकर चुरा लिया है। कई स्थानों पर नट खोल कर रखे हैं, इससे आशंका है कि आने वाले दिनों में भी इन्हें चोरी करने की तैयारी है। पहले बाबा ने तोड़े थे वाहनों के शीशे

पंथाघाटी में इस तरह का पहले भी मामला देखने को मिला है। पिछले साल पंथाघाटी से कुछ दूरी पर एक बाबा ने पार्किग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। उस समय भी आठ से दस गाड़ियों के शीशे टूटे थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उस बाबा को पुलिस के हवाले किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...