
फतेहपुर- अनिल शर्मा
पुलिस थाना फ़तेहपुर के तहत गांव लोह के लिंक रोड पर बुधवार की सुबह शव मिलनें पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तकरीबन सुबह छः बजे सैर को निकले कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा तो उन्होनें उपप्रधान को शव मिलनें की जानकारी दी।
वहीं, उपप्रधान ग्रांम पंचयात बगडोली संजीव कुमार जीवा का कहना है कि उनको जैसे ही फोन के माध्यम से सड़क पर पड़े शव बारे सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना बारे बताया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फ़तेहपुर अभिमन्यु शर्मा सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
वहीं ग्रांम पंचयात बगडोली हौरी देवी प्रधान सुशील नरियाल नें शव बारे जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान तकरीबन साठ वर्षीय संसार सिंह सपुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी गांव गुब्बर पंचयात बगडोली हौरी देवी के रूप में हुई है।
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे अतिरिक्त कार्यभार संभाले डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा अनुसार मृतक संसार सिंह को किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचलनें से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है व एक्सीडेंट किसनें किया है पुलिस टीम जांच करनें जुट गई है।
