शर्मनाक : निगम की बस में सफर कर रही छात्रा से छेड़खानी, मामले में HRTC के दो कर्मचारी गिरफ्तार

--Advertisement--

कहां सेफ हैं बेटियां? ‘जबरन किस और हग किया’, कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से HRTC बस में छेड़छाड़, ड्राइवर-मैकेनिक गिरफ्तार

शिमला – नितिश पठानियां

देश सहित प्रदेश में छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं शिमला में भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ लगे है। पिछले पांच दिनों में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो मामलों में शिक्षकों पर स्कूल व कॉलेज परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

वहीं सफर के लिए सुरक्षित माने जाने वाली एचआरटीसी की बस में सफर कर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो कर्मचारियों पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। दोनों आरोपित भी सरकारी बस में छात्रा के साथ सफर कर रहे थे।

छेड़खानी करने वाला एक आरोपी एचआरटीसी का चालक और दूसरा मैकेनिक है। वहीं पीड़िता एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। उसकी शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शिमला से 50 किमी दूर सुन्नी थाना क्षेत्र में सरकारी बस में सफर कर रही छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ही दो कर्मचारियों पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप लगे हैं।

दोनों आरोपी भी सरकारी बस में छात्रा के साथ सफर कर रहे थे। छेड़खानी करने वाला एक आरोपी एचआरटीसी का चालक और कंडक्टर है। पीड़िता एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। उसकी शिकायत पर सुन्नी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय छात्रा मंडी की रहने वाली है। शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह अपने संस्थान से सुन्नी के लिए शिमला से करसोग जाने वाली एचआरटीसी बस में सवार हुई थी। दोनों आरोपी बड़मन धार के पास इसी बस में चढ़े।

पीड़िता के मुताबिक, वह बस की आखिरी सीट पर बैठी थी, जहां कंडक्टर बैठता है। जब बस 18/2 नामक स्थान के पास पहुंची तो चमन प्रकाश आगे की सीट से उठा और उसके बगल में बैठ गया और उसका फोन नंबर और इंस्टाग्राम आईडी मांगने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने मना किया तो आरोपी उससे छेडख़ानी करने लगा। इसके बाद दूसरा आरोपी खेम राज आगे की सीट से उठा और उसके बगल में बैठ गया। खेम राज ने भी उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की।

उनकी हरकतों से पीड़िता जोर से चिल्लाई और बस से उतरने के बाद सुन्नी पुलिस स्टेशन में पहुंची और शिकायत दी। पूरे मामले में छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कहा कि आरोपी बस चालक ने उससे किस और हग किया।जबरन उसे अपनी तरफ खींचा।

आरोपी खेम राज एचआरटीसी बस में चालक है और वह घटना वाली बस में यात्री बनकर सफर कर रहा था। दूसरा आरोपी चमन प्रकाश एचआरटीसी की वर्कशॉप में मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। खेम राज मंडी जिला के करसोग कांगर और चमन प्रकाश शिमला के सुन्नी का निवासी है। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 78(2), 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी एचआरटीसी के कर्मचारी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिर्फ 800 रुपये के लिए भाईयों के बीच चल गई गोली

सिर्फ 800 रुपये के लिए भाईयों के बीच चल...

हिमाचल में नहीं हुई 240 शराब के ठेकों की नीलामी, अब सरकारी एजेंसियां बेचेंगी शराब

शिमला - नितिश पठानियां राजस्व बढ़ाने के चक्कर में...

ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे टूरिस्ट स्पाॅट होंगे विकसित : बाली

पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की है रीढ़, आरएस...