
ऊना- अमित शर्मा
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत समतेहन में एक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे उसके पड़ोसी ने आंखों में मिर्ची डालकर उसके साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार दोनों में पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर अक्सर दोनों में कहासुनी होती रहती है।
रविवार देर रात अशोक कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी चंगर हिंडोला तहसील बंगाणा वार्ड नंबर-पांच जिला ऊना निवासी ने मैहतपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उसे उसके पड़ोसी सुरेंद्र कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह ने रास्ता रोककर उसकी आंखों में मिर्ची डालकर साथ मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की शिकायत के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसका उपचार करवाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
