शनि जयंती 2021 : शनिदेव को नाराज कर सकती हैं आपकी ये 10 बुरी आदतें

--Advertisement--

Image

आचार्य अमित शर्मा

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनिदेवजी का जन्म हुआ था। अंग्रेजी माह के अनुसार इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 गुरुवार को मनाई जाएगी। यह दान-पुण्य, श्राद्ध-तर्पण पिंडदान की अमावस्या भी है। इसी दिन सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। आओ जानते हैं कि शनिदेव को आपकी कौनसी 10 आदतें पसंद नहीं है।

1. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है जुआ-सट्टा खेलने वाले लोग।

2. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है शराब पीने वाले लोग।

3. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है ब्याज का धंधा करने वाले लोग।

4. भगवान शनिदेव को पसंद नहीं है परस्त्री से या अप्राकृतिक रूप से सहवास करने वाले लोग।

5. किसी के खिलाफ झूठी गवाही देना या किसी के पीठ पीछे उसके खिलाफ कोई कार्य करना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

6. निर्दोष लोग, पशु या पक्षियों को सताना, भैंस या भैसों को मारना, सांप, कुत्ते और कौवों को सताना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

7. चाचा-चाची, माता-पिता, सेवकों और गुरु का अपमान करना, विधवा, तलाकशुदा, सफाईकर्मी और अपंगों का अपमान करना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

8. ईश्वर के खिलाफ होना या नास्तिक बनकर लोगों में भ्रम फैलाना, धर्म का मजाक उड़ाना, देवताओं का अपमान करना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

9. दांतों को गंदा रखना, समय पर स्नान नहीं करना और बात-बात पर गालियां बकना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

10. तहखाने की कैद हवा को मुक्त करना, ज्ञान का घमंड करना, लोगों को अपने से नीचा समझना, छुआछूत, ऊंच-नीच मानना भी शनिदेव को पसंद नहीं है।

यदि उपरोक्त में से कोई भी एक आदत आपमें हैं तो इन्हें जल्द से छोड़कर शनिदेवजी से क्षमा मांग लें। अन्यथा जब भी शनि ग्रह का कुंडल में चक्र चलेगा तब आपको भुगतना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...