शंभूवाला में राजबन के जेसीबी चालक की हत्या

--Advertisement--

शंभूवाला में राजबन के जेसीबी चालक की हत्या

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शंभूवाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांवटा साहिब के राजबन के रहने वाले युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात बीती रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज लाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन शोकाकुल परिवार की परेशानी उस समय ओर बढ़ गई, जब शव को घर ले जाने के लिए ‘शव वाहन’ की व्यवस्था नहीं हुई। अंतिम समाचार तक वाहन की व्यवस्था नहीं हुई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय मदन लाल निवासी राजबन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पेशे से जेसीबी चालक था।

फिलहाल ये खुलासा नहीं हुआ है कि हत्या की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। अलबत्ता ये साफ हुआ है कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पूरी रात डटी रही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या की वजह को लेकर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वारदात से जुड़ा अधिक ब्यौरा शेयर नहीं किया जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि जल्द ही वारदात की गुत्थी को सुलझाने के बाद विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एससी युवाओं को एआई और ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स करने का सुनहरा मौका

तीन-तीन महीने के इन दोनों कोर्सों के दौरान हर...

आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

हिमखबर डेस्क  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...