
कोलकाता – ब्यूरो – रिपोर्ट
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल एप्लिकेशन धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में कारोबारी नासिर खान के परिसरों में छापेमारी की गई।
छह स्थानों पर की गई इस रेड में नोटों का बड़ा ढेर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कैश गिनने के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगानी पड़ी। दो घंटे की मेहनत के बाद गिनती पूरी हुई, तो यह राशि 17 करोड़ निकली।
