“वो दिन योजना” कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रानीताल में महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

 काँगड़ा – राजीव जस्वाल

महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित “वो दिन योजना” के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीताल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म, स्वच्छता, संतुलित आहार और एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा श्री मति वंदना कटोच के निर्देशानुसार व प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। आज के इस कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉक्टर नवदीप ने छात्राओं को एनीमिया और योग विषय पर विस्तृत जानकारी दी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत करवाया गया कि”वो दिन योजना” के अंतर्गत पंचायत स्तर पर सशक्त महिला केंद्रों के माध्यम से इस योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की बेटियां सशक्त होंगी तभी समाज और देश सशक्त बनेगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए जननी हैं इसलिए उनका स्वास्थ्य होना सबसे जरूरी है।

देश की बेटियों को मासिक धर्म के विषय पर आवश्यक जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि जानकारी होने पर ही वे अपने अपने आप को स्वस्थ रख पाएंगी।

ये रहे उपस्थित

आज के इस शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कांगड़ा वंदना कटोच, प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार, डॉक्टर नवदीप, किशोर स्वस्थ शिक्षक बंदना ,पर्यवेक्षक नीलकमल, नीतू , आशा वा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...